सोमवार, 15 अगस्त 2011

सेक्सी फिगर चाहिए तो करें यह उपाय

फिट रहने के लिए शरीर की देखभाल और सही डाइट प्लान की जरूरत होती है। डॉक्टरों का मानना है कि इनका असर जितना सकारात्मक होता है, उससे ज्यादा बुरे तरीके से यह हमारे शरीर को प्रभावित भी करते हैं। इसीलिए जरूरी है कि आप जानें कि क्या, कब और कितना खाया जाए। बता रही है
1. सुबह जल्दी उठें और गुनगुने पानी में नींबू और साफी की एक चम्मच मिलाकर पी लें।
2. इसके बाद नाश्ता अच्छा करें। इसमें 1 सी (कार्बोहाइड्रेट), 1 पी (प्रोटीन) और 1 डेयरी उत्पाद जैसे लस्सी या दूध ले सकते हैं। इसके साथ 4-5 दाने ड्राई फ्रूट्स के लीजिए।
3. रात को भोजन से पहले कुछ हल्का-फुल्का खाएं। आप कोई मौसमी फल या एक ग्लास जूस ले सकती हैं।
4. दिन में खाने से पहले सूप पीजिए। ध्यान रहे कि इसमें क्रीम न हो। इसका लाभ यह होगा कि आप खाने को धीरे-धीरे खाएंगी और अधिक मात्र में भी भोजन नहीं करेंगी।
5. ड्रिंक्स से दूर रहें। शराब में तो पोषक तत्व बिल्कुल नहीं होते। ये कैलोरी को बढ़े देते हैं।
6. एक बार में ही अधिक से अधिक खाने का प्रयास न करें। दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाएं।
7. प्रतिदिन कम से कम छह से आठ ग्लास तक पानी पीएं, जिससे आपकी बॉडी में पानी की कमी न हो।
8. भोजन किसी कुर्सी पर या डाइनिंग टेबल पर कर ही करें। कहीं पर भी खड़े होकर भोजन न करें।
9. दही जरूर खाएं। आप खाने से पहले लस्सी पी लें तो अच्छा होगा, इससे आपका पेट भोजन के लिए तैयार हो जाता है।
10. खाना खाते हुए टीवी न देखें। इससे आप इस बात को लेकर सचेत रहेंगे कि आप क्या खा रहे हैं और आपके पेट में क्या जा रहा है।
11. दिमाग में मेन्यू आइडिया को रखें और फिर फूड शॉपिंग लिस्ट तैयार करें।
12. खाली पेट बाहर न जाएं। खाने के लिए फ्रेश सब्जियां ही खरीदें।
13. यदि बाहर खाना हो तो लुभावने दिखने वाले भोजन की ओर न आकृष्ट हों, बल्कि स्वच्छ और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की खोज करें।
14. घर में कम कैलोरी वाली चीजें रखें, जैसे मुरमुरे, खीरा, टमाटर। थोड़ी भूख लगने पर इनमें हरी चटनी मिलाकर खा सकते हैं।
15. बाजार से जो भी उत्पाद खरीदें, उसे सही प्रकार से जांच लें। कम कैलोरी वाले उत्पादों में ट्रांस फैट्स होते हैं, जो नुकसान देते हैं।
16. ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। यह न केवल उम्र का प्रभाव आप पर दिखने से रोकती है, बल्कि भोजन पचाने में भी मददगार है।
17. शाम के समय डांस या अन्य कोई व्यायाम कर सकते हैं, जिससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो जाएं।
18. तेल का प्रयोग कम से कम करें। एक या दो टेबल स्पून तेल में खाना पकाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: